Tuesday, August 27, 2019

भारत में इस राजघराने की खूबसूरत महिला ने खरीदी थी पहली मर्सडीज

भारत में महारानी गायत्री देवी बेहद ही मशहूर थी और उनकी गिनती विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती थी। वोग मैग्जीन ने जयपुर राजघराने की राजमाता गायत्री देवी को विश्व को 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया था। कूच बिहार की राजकुमारी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के बचपन का नाम आयशा था। गायत्री देवी की ख़ूबसूरती और घुड़सवारी से प्रभावित होकर सवाई मानसिंह द्वितीय को लंदन में इनसे प्यार हुआ था।

सवाई मानसिंह द्वितीय और गायत्री देवी दोनों ही घुड़सवारी व पोलो खेलते थे। लंदन में होने वाली यह मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गई। इस प्रकार 9 मई 1940 को जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय ने गायत्री देवी से शादी कर ली। 9 साल बाद इन दोनों से एक पुत्र प्रिंस जगत सिंह का जन्म हुआ। गायत्री देवी का ड्रेसिंग सेंस कमाल का था, साड़ी में तो वह परी की ​तरह दिखती थीं। कभी-कभी वह बेलबॉटम पैंट भी पहनती थीं।

महारानी गायत्री देवी रॉयल गाड़ियों की भी शौकीन थीं। भारत में मर्सडीज बेंज डब्ल्यू 126 लाने का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है। गायत्री देवी के पास रॉल्स रॉयस के अलावा एक निजी एयरक्राफ्ट भी था।

गौरतलब है कि जनता के बीच लोकप्रिय महारानी गायत्री देवी को नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया, क्योंकि उन्होंने साल 1962 के चुनाव में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों से करारी शिकस्त दी थी।

The post भारत में इस राजघराने की खूबसूरत महिला ने खरीदी थी पहली मर्सडीज appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/the-beautiful-lady-of-this-royal-family-had-bought-the-first-mercedes-in-india/

No comments:

Post a Comment