Sunday, August 25, 2019

यमुना का जल स्तर घटा, बाढ़ का खतरा टला

चार दिन में ढाई मीटर से कम हुआ जल स्तर अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के कारण यमुना में जल स्तर लगातार घटना जा रहा है। शुक्रवार को जल स्तर चेतावनी बिंदू से भी 10 सेमी कम होने से बाढ़ का खतरा टल गाय है।
रविवार को हथनीकंड बैराज से यमुना में छोड़े गए सवा 8 लाख क्यूसेक पानी के कारण यमुना अपने रौद्र रूप में आ गई थी। मंगलवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 231 मीटर से डेढ़ मीटर ऊपर 232.5 मीटर पर पहुंच गया था। पानी के बहने की गति भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई थी। इससे बाढ़ का खतरा बन गया था। अधिकारियों ने भी अलर्ट जारी कर दिया था। इसके अगले दिन से हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। इसके चलते यमुना का जल स्तर कम होता जा रहा है। शुक्रवार को यमुना का जल स्तर चेतावनी बिंदु 230 मीटर से 10 सेमी कम 229.9 मीटर पर आ गया। ड्रेनेज विभाग के एसडीओ ओंकार ने बताया कि शुक्रवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना में केवल तीन हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है।
यमुना में जल स्तर की स्थिति
मंगलवार 232.5 मीटर
बुधवार 231.5 मीटर
बृहस्पतिवार 230.1 मीटर
शुक्रवार 229.9 मीटर

The post यमुना का जल स्तर घटा, बाढ़ का खतरा टला appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/yamuna-water-level-reduced-flood-risk-averted/

No comments:

Post a Comment