Friday, August 23, 2019

आत्महत्या करने पहुंची युवती की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान

विदिशा रेलवे स्टेशन (Vidisha Railway Station) के ट्रैक पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (Rpf) ने एक युवती की जान बचा ली. बुधवार शाम करीब 7:50 बजे ये युवती आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी. पटना एक्सप्रेस (Patna Express Train) को आता देख युवती आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर जाने लगी, उसी समय आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल रामपाल सिंह यादव और कॉन्स्टेबल शत्रुघ्न ने तत्परता तिखाते हुए उसे रोक लिया. आरपीएफ के दोनों जवान युवती को समझा बुझाकर प्लेटफार्म पर ले आए. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (Cctv) में रिकार्ड हो गई है. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है.

The post आत्महत्या करने पहुंची युवती की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/the-rpf-jawan-of-the-girl-who-reached-suicide-saved-her-life/

No comments:

Post a Comment