पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर निधन हो गया। 66 वर्षीय अरुण जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि फेफड़ों में पानी भरने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उन्हें एम्स लाया गया था। इस वजह से जेटली के दिल पर भी असर पड़ रहा था। उन्हें जीवनरक्षक उपकरण पर रखा गया था, मगर डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जेटली के निधन पर तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया।टीवी सीरियल ‘मर्यादा लेकिन कब तक’ की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को जैसे ही पता चला कि अरुण जेटली का निधन हो गया है ट्विटर पर शोक प्रकट किया। रिद्धि डोगरा और अभिनेता अक्षय डोगरा भाई बहन हैं और अरुण जेटली के भतीजी और भतीजा लगते थे। अक्षय सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘दो दिल एक जान’ में काम कर चुके हैं।
अरुण जेटली के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। रिद्धि ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हार्टब्रेक और सैड का इमोजी बनाया।
इससे पहले अरुण जेटली के जन्मदिन पर रिद्धि ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा- ‘अरुण फूफा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना। हमेशा प्रेरित करने के लिए आपका शुक्रिया।’रिद्धि ने साल 2011 में अभिनेता राकेश बापट से शादी की थी। इसी साल फरवरी में दोनों ने अलग होने का एलान किया हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। अरुण जेटली के निधन पर राकेश बापट ने दुख व्यक्त किया जिस पर रिद्धि ने सैड इमोजी का रिएक्शन दिया।
The post अरुण जेटली के रिश्तेदार हैं ये सितारे, निधन की खबर सुन नहीं हो रहा यकीन appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/these-stars-are-relatives-of-arun-jaitley-cant-believe-news-of-his-death/
No comments:
Post a Comment