पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पार्टी मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जेटली के अंतिम दर्शन के लिए कैलाश कॉलोनी स्थित उनके अवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह भी नेताओं का तांता लगा हुआ है। आज सुबह उन्हें श्रद्धांजलि देने मोतीलाल वोरा, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजीत सिंह, चंद्राबाबू नायडू एवं शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं। नेताओं आना अनवरत जारी है। उधर, भाजपा पार्टी मुख्यालय में जेटली के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
एम्स में भर्ती कराया गया था
66 वर्षीय जेटली लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने दोपहर 12:07 बजे अंतिम सांस ली। जेटली को सांस लेने में तकलीफ के बाद नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज भी चल रहा था। विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
सेना के वाहन से पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने बताया कि जेटली के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा। इसके बाद उसी वाहन से निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए भी लाया जाएगा। जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
The post अनंत यात्रा पर निकले अरुण जेटली, अंतिम दर्शन के लिए लगा नेताओं का तांता appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/arun-jaitley-set-out-on-anant-yatra-influx-of-leaders-for-last-visit/
No comments:
Post a Comment