Friday, September 20, 2019

4 करोड़ 77 लाख के नकली नोटों के साथ के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया

राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा की स्पेशल टीम व थाना माणक चैक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 4 करोड़ 77 लाख रूपए के नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी। दो आरोपियों खेमचंद और राजेश को गिरफ्तार कर नकली पिस्टल,एटीएम, सहकारिता के पट्टे, फर्जी सील, मोबाइल फोन भी बरामद किये गएं।एडीजी क्राइम बीएल सोनी ने बताया कि सीआईडी अपराध शाखा की टीम ने थाना माणक चैक पुलिस का स्थानीय सहयोग लेकर खेमचंद उर्फ शहनाज पुत्र श्रवण लाल  गांव नारद पुरा तहसील जमवारामगढ़ तथा राजेश बुनकर पुत्र मंगलचंद गांव पालेडा तहसील जमवारामगढ़ को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 करोड़ 77 लाख रूपए के नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी। ये नोट बच्चो के खेलने वाले चूर्ण नोट जैसे है। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोट दिखाकर ठगी का काम करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास 11 गृह निर्माण समितियों की सील-मोहरें, आवंटन पत्र, स्टैम्प पेपर, नकली पिस्टल, गुप्ती व कटार भी मिली है।

आरोपी खेम चंद हत्या व नकली नोट बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह चंदवाजी एटीएम लूट मामले में भी वांछित है। इस तरह से ये अब तक करीब 20 लाख रुपए कमा चुके हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नकली नोटों की गड्डी के आगे-पीछे असली नोट लगाकर जमीनों की खरीद-फरोख्त भी कर चुके हैं।

The post 4 करोड़ 77 लाख के नकली नोटों के साथ के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/arrested-2-people-along-with-4-crore-77-lakh-notes/

No comments:

Post a Comment