Monday, September 30, 2019

भारत द्वारा किये गए कुछ ऐसे नायाब खोज जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा

भारत द्वारा किये गये आविष्कार और खोज वर्तमान आधुनिक दुनिया को आकार देने में सहायक रहे हैं। आप सबने भारत द्वारा योग, आयुर्वेदा, शून्य आदि के अविष्कार के बारे में सुना होगा। परन्तु आज हम आपको कुछ ऐसी खोजों के बारे में बताने जा रहे है जो भारत द्वारा की गयी है। भारत द्वारा की गयी इन खोजों पर आपको विश्वास नहीं होगा। आइये जानते है विस्तार में।

(1) बटन्सबटन्स भारत द्वारा किये गये नायाब खोजों में से एक है। इनका सबसे पहले उपयोग मोहनजोदड़ो में सजावट के उद्देश्य से किया गया था। इनका सबसे पहले प्रयोग सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान 2000 ई.पू में किया गया था।

 

(2) शैम्पू – दुनिया भर में शैम्पू का उपयोग एक आम बात है। पर क्या आपको पता है कि शैम्पू की खोज भारत ने की है। यह शुरुआत में 1762 के आसपास मुगल साम्राज्य के दौरान बंगाल के नवाबों के लिए एक सिर की मालिश के तेल के रूप में इस्तेमाल किया गया था। शैम्पू शब्द चाँपो से लिया गया है।

(3) पैमाना –आज के समय में पैमाना एक महत्वपूर्ण खोज है। सबसे पहले पैमाना का प्रयोग सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान 1500 ई पू में गया था।

(4) कपास की खेती –पूर्व यूनानी लोग कपड़े के रूप में जानवरों की खाल पहनते थे। उन्हें तो कपास के बारे में पता भी नहीं था। हम भारतीयों ने 5 वीं – 4 वीं सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व से ही कपास की खेती शुरू कर दी थी।

(5) चाँद पर पानी –चाँद पर पानी होने की सच्चाई भारत ने ही पूरी दुनिया को दी। भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 1 ने 2008 में चाँद पर पानी होने की पुष्टि की।

The post भारत द्वारा किये गए कुछ ऐसे नायाब खोज जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/some-rare-discoveries-made-by-india-that-you-have-hardly-heard-of/

No comments:

Post a Comment