Thursday, September 26, 2019

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में प्रियंका गांधी नहीं करेंगी चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर आगामी 21 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार नहीं करेंगी।

राज्य में पार्टी के लिए ये इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बड़े नेता उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते, लेकिन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं और प्रत्याशियों के नाम उनकी सहमति से तय किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद थी कि पार्टी महासचिव प्रचार के लिए अवश्य आएंगी।

प्रदेश कांग्रेस ने एक नेता ने कहा कि इससे उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं में उदासी है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने कहा है कि प्रियंका को उपचुनाव के परिणाम का पता है इसलिए वे प्रचार में नहीं आ रही हैं।

The post उत्तर प्रदेश उपचुनाव में प्रियंका गांधी नहीं करेंगी चुनाव प्रचार appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/priyanka-gandhi-will-not-campaign-in-uttar-pradesh-by-election/

No comments:

Post a Comment