विदेश घूमने की ख्वाहिश भी सब करते हैं। ऐसे में हम आपको अगर ये बताएं कि विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो सकता है तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जी हां, आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने बेस्ट टूर प्लान के साथ आपको विदेश घूमने का बेहतरीन मौका दे रहा है। जानें कहां…

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर जापान को ‘लैंड ऑफ द राइजिंग सन’ कहा जाता है। जापान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है और जिसमें लगभग 6,852 द्वीप शामिल हैं। जापान के में कई गर्म झरने मौजूद हैं। जापान के सुशी और चेरी का फूल इसके आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह उन देशों में से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां 1 रुपया, 1.70 जापानी येन के बराबर है। जापान की यात्रा करने पर आपको इस देश की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने के कई अवसर मिलते हैं। जापान घूमने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (IRCTC) का मुंबई ऑफिस एक अच्छा ऑफर लेकर आया है।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम Joys of Japan है। सात रात और आठ दिन के इस पैकेज की यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी होगी।
इस पैकेज के तहत यात्रियों को टोक्यो, माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो की सैर कराई जाएगी। यात्री 07 नवंबर 2019 को मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे और 08 अक्टूबर 2019 को टोक्यो पहुंचेंगे। वापसी 13 नवंबर 2019 को टोक्यो से होगी।
अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 2,06,000 रुपये खर्च करने होंगे, डबल शेयरिंग में 1,72,000 और ट्रिपल शेयरिंग में 1,72,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप बच्चे के साथ हैं और बेड की सुविधा लेते हैं तो 1,72,00 रुपये और बिना बेड के 1,38,000 रुपये देने होंगे।
The post विदेश घूमने का सपना नवंबर में हो सकता है पूरा, ये ऑफर है दिलचस्प appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/dream-of-traveling-abroad-can-be-fulfilled-in-november-this-offer-is-interesting/
No comments:
Post a Comment