Saturday, September 28, 2019

भारत आते ही देसी लुक में कहर ढा रहीं प्रियंका चोपड़ा, इस इवेंट में पहुंचते ही लूट ली महफिल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब से भारत लौट कर आईं हैं अपने देसी अवतार से हर बार लोगों की तारीफें बटोर रहीं है। अपनी फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए न्यूयार्क से भारत आईं प्रियंका अभी हाल ही इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर कार्यक्रम में नजर आईं। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। क्रीम रंग की साड़ी मिसेज जोनास के ऊपर बेहद खूबसूरत लग रही है।

इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। अबकि बार क्रीम रंग की ये साड़ी उनके ऊपर बहुत फब रही है। सिल्वर चमकीले बार्डर की साड़ी में चौकोर डिजाइन में बहुत ही बारीक काम किया गया है।

बात करें ब्लाऊज की मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज साड़ी के ऊपर चार चांद लगा रहा है। प्रियंका के इस स्टाइल को कोई भी लड़की आसानी से फॉलो कर सकती है।

एक्सेसरीज की बात करें तो हाथों में घड़ी और कान और गले में मैचिंग की ज्वैलरी प्रियंका के साड़ी लुक को काम्पलिमेंट दे रही है।

The post भारत आते ही देसी लुक में कहर ढा रहीं प्रियंका चोपड़ा, इस इवेंट में पहुंचते ही लूट ली महफिल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/priyanka-chopra-wreaked-havoc-in-the-desi-look-as-soon-as-she-came-to-india-robbed-her-as-soon-as-she-reached-this-event/

No comments:

Post a Comment