Wednesday, September 18, 2019

नवरात्रि में होती है, मां दुर्गा के इन 9 रूपों की पूजा

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है, मां के भक्त नवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। बता दें कि साल में पांच बार नवरात्र के पर्व आते हैं- चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष और माघ माह के नवरात्रि। चैत्र और अश्विन शारदीय नवरात्रि को ही मुख्य माना गया है। जबकि आषाढ़, पौष और माघ के नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। हर इंसान दोनों नवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। 9 दिनों तक लगातार ये पर्व चलता है और नौ दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

मां शैलपुत्री- नवरात्रि के पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा में चंद्रमा का महत्व होता है। इनकी पूजा से चंद्रमा से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी- नवरात्रि के दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है। ज्योतिष के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी के इस स्वरूप की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां चंद्रघंटा- नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघण्टा की आराधना होती है। देवी चंद्रघण्टा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इनकी पूजा से शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है।

मां कूष्मांडा- चौथा दिन मां कूष्माण्डा की पूजा का दिन होता है। कूष्माण्डा सूर्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा से कुंडली से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।

मां स्कंदमाता- पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा होती है। यह देव बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं।

मां कात्यायनी- छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। यह देवी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से बृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां कालरात्रि- देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां महागौरी- देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां सिद्धिदात्री- देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

The post नवरात्रि में होती है, मां दुर्गा के इन 9 रूपों की पूजा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-9-forms-of-maa-durga-are-worshiped-in-navratri/

No comments:

Post a Comment