Friday, September 20, 2019

डोनाल्ड ट्रंप ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारत के लिए कर सकते हैं कोई बड़ी घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कोई घोषणा ”कर सकते हैं”। इस कार्यक्रम में ट्रंप पीएम नरेंद्र मोदी के साथ करीब 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच विशेष जुड़ाव रेखांकित करते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि ट्रंप 22 सितंबर को मोदी के साथ ह्यूस्टन रैली में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा, जब ट्रंप और मोदी मंच साझा करेंगे। यह दोनों नेताओं की 3 महीनों में तीसरी बैठक होगी। इससे पहले उन्होंने जून में जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन और पिछले महीने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की थी। ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी से कैलिफोर्निया जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ विमान में संवाददाताओं से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह ह्यूस्टन रैली में कोई घोषणा करेंगे, जिसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात की हैं। मीडिया रिपोटरें के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी ह्यूस्टन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप ने शिकायत की थी कि भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क ”अब स्वीकार्य” नहीं हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिए भारतीय-अमेरिकियों के रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण कराने के बारे में ट्रंप ने कहा कि उनके रैली में शामिल होने की घोषणा के बाद इस कार्यक्रम के लिए भीड़ और बढ़ गई है। इस कार्यक्रम के लिए 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है।

The post डोनाल्ड ट्रंप ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारत के लिए कर सकते हैं कोई बड़ी घोषणा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/donald-trump-may-make-a-big-announcement-for-india-at-howdy-modi-program/

No comments:

Post a Comment