मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष नवरात्रि 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। इन नौ दिनों पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार देवी भागवत् पुराण में 108, कालिका पुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा सप्तशती और तंत्रचूड़ामणि तालिका में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। नवरात्रि के दौरान मां के प्रसिद्ध मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों का जमावाड़ा लगता है। आइए जानते हैं देश में स्थित मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।
वैष्णों देवी, कटरा, जम्मू और कश्मीर
जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी के मंदिर में साल भर मां के भक्तों की भीड़ रहती है परंतु नवरात्रि में दर्शनार्थियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यहां माता की गुफा के दर्शन करने पर उनके तीन स्वरूप दिखाई देते हैं ये तीनों रूप पिंडी स्वरूप में हैं और सम्मिलित रूप से वैष्णवी के नाम से जाने जाते हैं।
ज्वाला जी मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
मां दुर्गा के नौ रूपों की ज्योति इस मंन्दिर में सदैव जलती रहती है। इन नौ ज्योतियों के नाम हैं। महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यावासनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका और अंजीदेवी। यहां मां के नौ रूपों के दर्शन ज्योति रूप में होते हैं, इसलिए इसे जोता वाली का मंदिर भी कहा जाता है।
मनसा देवी, हरिद्वार, उत्तराखंड
धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, इसीलिए इस मंदिर का नाम मनसा देवी पड़ा। इस मंदिर में मौजूद पेड़ की शाखा पर भक्त पवित्र धागा बांधने की प्रथा चली आ रही है और मन्नत पूरी होने के बाद वो भक्त यहां वापस आकर धागे को खोलते हैं।
पाटन देवी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
पातालेश्वरी देवी को ही पाटन देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यह वही स्थान है जहां से माता सीता धरती मां की गोद में समाकर पाताल लोक गईं थी, इसीलिए इस स्थान को पातालेश्वरी देवी बोलते हैं। इस मंदिर में कोई भी प्रतिमा नहीं है। एक चांदी का चबूतरा है, जिसके नीचे सुरंग ढंकी हुई है।
पाटन देवी, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
पातालेश्वरी देवी को ही पाटन देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यह वही स्थान है जहां से माता सीता धरती मां की गोद में समाकर पाताल लोक गईं थी, इसीलिए इस स्थान को पातालेश्वरी देवी बोलते हैं। इस मंदिर में कोई भी प्रतिमा नहीं है। एक चांदी का चबूतरा है, जिसके नीचे सुरंग ढंकी हुई है।
करणी माता मंदिर, बीकानेर, राजस्थान
इस मंदिर में करीब 20 हज़ार के आसपास चूहे रहते हैं, इसलिए इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। यहां करणी माता की प्रतिमा स्थापित है जिन्हें मां जगदम्बा का ही अवतार माना गया है।
अम्बाजी मंदिर, बनासकांठा, गुजरात
यह गुजरात का सबसे प्रमुख मंदिर है। मंदिर माता अम्बाजी को समर्पित है। यहां सिर्फ चक्र की पूजा की जाती है। मंदिर में कोई भी प्रतिमा विराजमान नहीं है।
कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम
यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। दस महाविद्या, काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की पूजा भी कामाख्या मंदिर परिसर में की जाती है।
The post पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है मां दुर्गा के ये मंदिर, दर्शन मात्र से पूर्ण होती है मनोकामना appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/this-temple-of-maa-durga-is-famous-all-over-the-world-the-desire-is-fulfilled-by-mere-sight/
No comments:
Post a Comment