सरकार के न्यू मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में कई गुना तक बढ़े जुर्माने, बीमा की राशि और रियादी टैग की उपलब्धता सहित अन्य मसले को लेकर ट्रक, टेंपो, बस, ऑटो, टैक्सी और कैदी सर्विस ने हड़ताल का ऐलान किया। है। स्कूल बस और स्कूल कैब संचालकों ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। यह हड़ताल दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों को प्रभावित करने वाली है।
भारी-भरकम चालानों को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने आज गुरुवार 19 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के कारण दिल्ली-एनसीआर में लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी से बचने के लिए कई स्कूल ने बंद रखने का फैसला लिया है। हांलाकि स्कूल बंद करने संबंधित कोई भी आदेश या सलाह सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। प्राइवेट ऑपरेटरों ने बसों की अनुपलब्धता के कारण स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल से मुसाफिर बेहद परेशान हैं और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली ऑटो टैक्सी यूनियन का कहना है कि महंगाई काफी बढ़ गई है और ऐसे में जुर्माने की भारी भरकम राशि देना उनके बस की बात नहीं है। सरकार के नए एक्ट से ऑटो-टैक्सी चालकों और मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड रहा है।
नए मोटर व्हीकल एक्ट का देश के अलग-अलग राज्यों में भी विरोध हो रहा है। राज्य सरकारें भी इसे पूरी तरह से लागू करने से हिचक रही हैं। हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल हैं। ओला और उबर वैसे आज अपनी सेवाएं कई जगह नहीं दे रहे हैं और जहाँ दे भी रहे हैं, तो ज्यादा मूल्य वसूल कर रहे हैं।
The post नए ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हड़ताल appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/strike-against-new-traffic-rules/
No comments:
Post a Comment