Thursday, September 19, 2019

सातारा जिल में बनने जा रहा है नया महाबलेश्वर

स्ट्राबेरी और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध महाबलेश्वर अब जल्द ही अपनी सीमाएं बढ़ाकर एक नए महाबलेश्वर का रूप लेने जा रहा है. सरकार के इस नए महाबलेश्वर प्रोजेक्ट के अंतर्गत् सतारा एक नए पर्यटन स्थल की तरह उभरेगा. यही नहीं महाबलेश्वर से सटी 3 तालुका- सातारा, पाटण, और जावली के 52 गाँवो को उक्त प्रोजेक्ट के अंदर शामिल किया जाएगा. फलस्वरूप इन तीनों तालुकाओं का लगभग 37 हजार 258 हेक्टर क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इस योजना के लिए सातारा में नया कार्यालय भी शुरू किया जाएगा. इस परियोजना की पूरी जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के पास होगी, जिसका स्वामित्व सरकार के पास है.

उक्त परियोजना में सातारा तालुका के 8 गांव, जावली तालुका के 15 और पाटण तालुका के 29 गांव शामिल होंगे. नई महाबलेश्वर परियोजना के निर्माण से इन सभी गांवों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यहाँ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

इन गाँव का होगा समावेश
नए महाबळेश्वर प्रोजेक्ट में सातारा तालुका के ठोसेघर, चालकेवाडी, आलवडी, जांभे, चिखली, केलवली, नावली, धावली, जावली, वासोटा, उंबरे वाडी, सावरी, कसबे बामणोली, अंधेरी, कास, म्हावशी, माजरे, शेवांदी, फलणी, देवूर, वाघली, मुनवले, जांब्रुख. जबकी पाटण तालुका के आंबेघर, गढवखोप, नहींबे, देवघर तर्फ हेलवाक, चिरंबे, रासाती, कारवट, दस्तान, वांझोले, दिवशी खुर्द, काठी, नानेल, घणबी, सावरघर, वाटोळे, गोजेगाव, खिवशी, बाजे, भांबे, घेरादाते गड, केर जैसे 52 गाँवों का समावेश होगा.

The post सातारा जिल में बनने जा रहा है नया महाबलेश्वर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/new-mahabaleshwar-is-going-to-be-built-in-satara-district/

No comments:

Post a Comment