Saturday, September 21, 2019

एलेक्सा अब सिर्फ इंग्लिश ही नहीं बल्कि हिंदी और हिंग्लिश में भी बात करेगी

अमेज़न के वॉयस असिस्टेंट प्रोडक्ट एलेक्सा को भारत में काफी पसंद किया गया। जिसे देखते हुए अमेज़न दो साल के बाद एलेक्सा के अपग्रेड वर्ज़न को बाज़ार में लेकर आया है। इस वर्ज़न को हिंदी और हिंगलिश भाषा सपोर्ट के साथ लाया गया है।

अमेज़न ईको इस्तेमाल कर रहे लोग अब आसानी से वॉयस असिस्ट के लिए हिंदी को अपनी डिफ़ॉल्ट भाषा बना सकते हैं। अमेज़न की मानें तो एलेक्सा अब अपने यूज़र्स की हिंदी और हिंगलिश में बोली गयी बात को पूरी तरह समझने में सक्षम है।

अमेज़न में होगी हिंगलिश भाषा

हिंदी को वॉयस असिस्ट की डिफ़ॉल्ट भाषा बनाने के लिए यूज़र को ऐलेक्सा,’ हेल्प मी सेटअप हिंदी’ की कमांड देनी होती है। साथ ही आप अमेज़न ईको यूज़र्स ऐप की सेटिंग के लैंग्वेज ऑप्शन में जाकर हिंदी भाषा को चुन सकते हैं। इस सेटिंग में जाने के लिए आप ईको शो यूज़र्स स्क्रीन को नीचे की ओर स्वाइप कर आसानी से अपनी पसंद की सेटिंग कर सकते हैं।

डिफ़ॉल्ट सेटिंग को हिंदी में करने के बाद एलेक्सा आपके सभी हिंदी या हिंगलिश कमांड को आसानी से समझ सकेगी। फिर चाहें आपको अपने मनपसंद गाने सुनने हो, लेटेस्ट स्कोर जानना हो, शेयर बाजार की जानकारी लेनी हो या बहार का तापमान जानना हो सब कुछ हिंदी में पूछा जा सकता है। जिसे एलेक्सा बख़ूबी समझकर उसका जवाब हिंदी में ही देगी।

एलेक्सा इन हिंदी का ऑप्शन

मार्किट में आज बोस स्मार्ट स्पीकर्स में भी एलेक्सा इन हिंदी का ऑप्शन उपलब्ध है। इसके अलावा मोटोरोला, मीबॉक्स, बॉट, पोरट्रॉनिक्स, फिंगर्स, सोनी, आईबॉल और डिश जैसी कंपनियों भी मार्किट में मौजूद हैं।

2017 में अमेज़ॅन ने एलेक्सा को भारतीय बाजार में उतरा था। अमेज़न अपने इस नए अपडेट के साथ बहु भाषा समर्थन की तरफ कदम बढ़ा चुका है। गाने सुनने के शौक़ीन लोगों में ऐलेक्सा काफी पॉपुलर भी हुआ। आज ऐलेक्सा के यूज़र्स कबीर के दोहे, चुटकुले, कवितायेँ, गेम्स, शायरियां, बॉलीवुड के डायलॉग्स जैसे कंटेंट को अब हिंदी मेंधर के ज़रिये पुछा जा सकता है।

आज बाजार में अमेज़न इको स्मार्ट के 6 तरह के स्मार्ट स्पीकर्स मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी की इको इनपुट, इको सब, इको लिंक और इको लिंक एम्प जैसी डिवाइसेस भी बाजार में उपलब्ध हैं। साथ ही ऐसे कई अन्य ब्रांड्स भी हैं जो 500 से ज्यादा थर्ड पार्टी एलेक्सा स्किल्स का इस्तेमाल अपने डिवाइसेस में और अपने स्मार्ट स्पीकर्स, स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज बेच रहे हैं। कई डेवेलपर्स ने एलेक्सा कौशल के हिंदी अपडेट के लिए अपने डिवाइसेस को तैयार कर रहे हैं।

The post एलेक्सा अब सिर्फ इंग्लिश ही नहीं बल्कि हिंदी और हिंग्लिश में भी बात करेगी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/alexa-will-now-talk-not-only-in-english-but-also-in-hindi-and-hinglish/

No comments:

Post a Comment