हर मनुष्य की इच्छा होती हैं कि उसका अपना एक घर हो। इसके लिए वह बहुत ही मेहतन और प्रयास करता हैं वही ऐसे में किसी की यह इच्छा अगर पूरी होती हैं तो किसी की अधूरी भी रह जाती हैं। वही ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक कुंडली का अध्ययन करके किसी भी मनुष्य के जीवन में स्वयं के घर का सपना पूरा होगा या नहीं इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंडली के कौन से योग ऐसे हैं जो आपको घर का सुख प्रदान कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
बता दें कि जिन लोगो की कुंडली में मंगल शुभ स्थिति और मजबूत भाव में होता हैं उन लोगो को अपने घर का सुख प्राप्त होता हैं मंगल ग्रह भूमि और घर का कारक भी माने जाते हैं। वही ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक कुंडली का चौथा भाव घर के सुख का भाव होता हैं ऐसे में जिन मनुष्यों की कुंडली में चौथा भाव मजबूत होता हैं उसे अपने घर का सुख बहुत ही कम उम्र में प्राप्त हो जाता हैं।
ज्योतिष में सुख और ऐशेाआराम का कारक शुक्र ग्रह को माना जाता हैं वही जिस किसी का शुक्र ग्रह जितना अच्छा होता हैं उसे उतना ही भव्य और आलीशान घर का सुख मिलता हैं। वही अगर किसी का मंगल नीच भाव में हैं और कुंडली में राहु का दोष हो तो मनुष्य को घर का सुख सरलता से प्राप्त नहीं हो पाता हैं।
जानिए खास उपाय—
घर के पूजा स्थल में चांदी का यंत्र जरूर रखें और रोजाना उसकी पूजा भी करें। वही उंगली में चांदी और तांबा से बनी अंगूठी धारण करें।
The post ज्योतिष के अनुसार जानिए मनुष्य को अपने मकान का सुख कब मिलता है appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/according-to-astrology-know-when-man-gets-the-happiness-of-his-house/
No comments:
Post a Comment