Thursday, September 19, 2019

चीन ने दिया पाकिस्तान को तगड़ा झटका,भारत से अब कश्मीर मुद्दे पर नही करेगा बहस

।भारत सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद—370 को हटाए जाने के फैसले बाद से लगातार पाकिस्तान इसको अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है परंतु उसे हर मंच पर नाकामी ही मिली है।पाकिस्तान को अपना सबसे अच्छे मित्र समझा जाने वाले देश चीन ने भी अब इस मसले से अपना ​हाथ खीच लिया है।

जिससे कि पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। चीन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान कश्मीर मुद्दे पर चर्चा नही होगी।साथ ही चीन ने इसे भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा भी बता दिया है।इस बात की जानकारी देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है कि,’मुझे नही लगता दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात के दौरान कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होगी।

मुझे लगता है ये दोनों नेताओं पर ही छोड़ देना चाहिए कि वे किस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते है।इस तरह के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के नेताओं को चर्चा के लिए ज्यादा समय देने चाहिए।’पाकिस्तान के मित्र देश का इस तरह जवाब देना ही पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सदमा है।क्योंकि पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान देश एक बस चीन के सहयोग से ही भारत के खिलाफ कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करने में लगा हुआ था।

पंरतु अब इसमें में भी नाकाम हो गया है।कश्मीर मुद्दे पर चीन की तरफ से भारत के लिए चीन का यह जवाब भारत के लिए बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है

The post चीन ने दिया पाकिस्तान को तगड़ा झटका,भारत से अब कश्मीर मुद्दे पर नही करेगा बहस appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/china-gives-pakistan-a-big-blow-india-will-not-debate-kashmir-issue-anymore/

No comments:

Post a Comment