Wednesday, September 18, 2019

दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल की, आज कई स्कूल बंद

दिल्ली-NCR में आज यूनाटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (UFTA) समेत कई ट्रांसपोर्ट यूनियन और एसोसिएशन ने मोटर व्हीकल अमेंडमेंट एक्ट 2019 के खिलाफ बंद बुलाया है. बता दें कि UFTA में ट्रक, बस, ऑटो, कैब और टैक्सियों का दिल्ली- में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल है.

  • 19 सितंबर को दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल
  • हड़ताल के चलते कई प्राइवेट स्कूलों ने की छुट्टी

हड़ताल के कारण कई प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के मद्देनजर दिल्ली-NCR के कई प्राइवेट स्कूल गुरुवार, 19 अगस्त को बंद रहेंगे. कई माता-पिता को अपने बच्चों के स्कूलों से छुट्टी का मैसेज मिला है.

जीडी सलवान पब्लिक स्कूल ने अपने मैसेज में कहा है कि दिल्ली-NCR में निजी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से स्कूल नर्सरी, केजी और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बंद रहेगा. द्वारका के आईटीएल पब्लिक स्कूल, चिन्मय विद्यालय और मथुरा रोड स्थित डीपीएस ने भी इसी तरह के मैसेज पेरेंट्स को भेजे हैं.

The post दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल की, आज कई स्कूल बंद appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/transporters-strike-in-delhi-ncr-today-many-schools-closed/

No comments:

Post a Comment