सरकार ने गुरुवार को बताया कि वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल आर.के एस भदौरिया नए वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रमुख सचिव ने यह जानकारी दी। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ का स्थान लेंगे। बता दें कि वर्तमान वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
वैसे हैरान करने वाली बात यह है कि एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी उसी दिन रिटायर होने वाले थे जिस दिन बीएस धनोआ होने वाले हैं। एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया नेशनल डिफेंस एकेडमी के एलुमिनाई रहे हैं। उन्हें 4250 घंटे उड़ान का अनुभव है। उन्हें 26 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है। भदौरिया इससे पहले मार्च 2017 से अगस्त 2018 तक साउदर्न एयर कमांड में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की सेवाएं दे चुके हैं।
36 साल के करियर के दौरान आरकेएस भदौरिया को अति विशिष्ट सेवा पदक, वायुसेना पदक और परम विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।
The post एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/air-vice-chief-marshal-rks-bhadauria-will-be-the-next-air-force-chief/
No comments:
Post a Comment