Saturday, November 2, 2019

भारत की वो पांच जगह जिनकी तुलना होती है विदेश के शहरों से

भारत में खूबसूरती का खजाना बसा हुआ है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग विदेश घूमने जाते हैं। बात करें भारत की तो यहां की कुछ जगह इतनी सुंदर हैं कि उनकी तुलना विदेश के किसी न किसी शहर से की जाती है। तो अगर आपका बजट विदेश की सैर का नहीं है तो कोई बात नहीं। हम आपको कुछ बेहद सुंदर उन जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनकी तुलना विदेशों के शहरों से की जाती है। तो चलिए जानें उन जगहों के बारे में….

भारत का स्विट्जरलैंड इसके बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इस खूबसूरत राज्य में श्रीनगर और गुलमर्ग के आसपास की बहुत सी जगहे हैं जो देखने में स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा सुंदर हैं।

भारत का स्कॉटलैंड कर्नाटक में बसे एक छोटे से हिल स्टेशन कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां का मौसम और खूबसूरत नजारे अक्सर यहां की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों को स्कॉटलैंड की याद दिलाते हैं। इसके साथ ही कुर्ग अपनी बेहद सुंदर नजारों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए घूमने वालो की पहली पसंद है। कुर्ग में दुबारे ऐलीफैंट कैंप, मंडला पट्टी और स्वर्ण मंदिर बना हुआ है।

मुन्नार है भारत का मलेशिया केरल के मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आप इस कदर मोहित हो जाएंगे कि आप बार-बार वहां जाना चाहेंगे। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आपका मलेशिया जाकर चाय के बागानों का लुत्फ उठाने का सपना देखते हैं तो ये आप केरल में भी पूरा कर सकते हैं।

लद्दाख अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं और बजट कम है तो हम बता दें कि ये नजारे आपको भारत में भी मिल जाएंगे। आस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती का नजारा आप लद्दाख में भी देख सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती देखकर आप पक्का इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।

औली अगर आप अलास्का के पहाड़ों में बर्फ पर स्कीइंग करना चाहते हैं तो अब ये केवल सपना नहीं रह जाएगा। उत्तराखंड के औली में न केवल पहाड़ों पर उतनी बर्फ मिलेगी बल्कि यहां पर आप स्कीइंग भी कर सकते हैं।

The post भारत की वो पांच जगह जिनकी तुलना होती है विदेश के शहरों से appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/five-places-in-india-that-are-compared-to-foreign-cities/

No comments:

Post a Comment