Thursday, November 28, 2019

घर के मुख्य द्वार पर क्यों रखा जाता है हाथियों का जोड़ा?

जगंल का राजा चाहे शेर होता है लेकिन जब बात मान और महत्वता की आती है तो हाथी भी किसी से कम नहीं होता है। हाथी का सम्मान शेर से अधिक किया जाता है इस बात का गवाह खुद इतिहास भी है। पुराने समय में हाथी राजाओं की सवारी हुआ करता था वहीं आज भी हर धार्मिक प्रोग्राम का शान भी हाथी ही होता है। बौद्ध मत में भी हाथी को एक पवित्र जानवर माना गया है। स्वप्न विज्ञान में भी हाथी की सवारीकरना उच्च पद और प्रतिष्ठा दिलाता है। उसी तरह फेंग्शुई में हाथी को सामर्थ्य, सफलता और सौभाग्य का साथी मना गया है। चलिए बताते है घर में हाथी रखने के क्या फायदे है।

फेंग्शुई हाथी को घर के किसी भी कोने में रखने से घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है लेकिन फेंग्शुई हाथी किस धातु का बना है इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। चलिए बताते है आपको कब और कहां प्रयोग करना चाहिए।

1. घर के सदस्यों की सुरक्षा के लिए घर के दरवाजे पर हाथी की मूर्ति या हाथियों का जोड़ा जरुर रखें।

2. घर के दरवाजे पर हमेशा ऊपर की ओर सूंड किए हुए हाथी रखे। यह घर में समृद्धि, सौभाद्य और सफलता लाते है।

3. नीचे सूंड किए हुए हाथी को मुख्य दरवाजे पर रखना दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

4. हाथियों का जोड़ा बेडरुम में रखने से कपल के बीच प्रेम बना रहता है।

5. घर में रखा माता हथिनी और उसके बच्चे का स्टैच्यू घर में मां और बच्चों के बीच मधुर संबंध बनाए रखने में मदद करता हैं।

6. संतान पाने की इच्छा रखने वाले दंपत्ति को अपने कमरे में माता हथिनी और उसके बच्चे का स्टैच्यू रखना चाहिए।

7. यह बौद्धिक क्षमता विकसित करने में मदद करता है इसलिए बच्चों के बेड या उनकी स्टडी टेबल पर हाथी रखना चाहिए।

8. हाथी के ऊपर मेंढक या बंदर के स्टैच्यू को रखना करियर में लाभदायक होता है।

The post घर के मुख्य द्वार पर क्यों रखा जाता है हाथियों का जोड़ा? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/why-elephant-pairs-are-kept-at-the-main-entrance-of-the-house/

No comments:

Post a Comment