Tuesday, November 26, 2019

नवीनतम लेग मेहंदी डिजाइन: मेहंदी के पैरों पर मेहंदी की ये 10 खूबसूरत डिजाईन लगाएं

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में बहुत से घरों में शादियां होंगी। बहुत सारी लड़कियां दुल्हन बनेंगी और उनके हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचेगी। वैसे आपको बता दें कि शादी में मेहंदी का खास महत्व होता है। जैसे शादी का जोड़ा, गहने और मेकअप दुल्हन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं वैसे ही मेहंदी का भी अलग ही क्रेज होता है। दुल्हन के सोलह श्रंगार में यदि मेहंदी न हो तो उसे अधूरा ही माना जाता है। हर होने वाली दुल्हन को इस बात का क्रेज होता है कि उसकी मेहंदी सुंदर और काली रची हुई हैं। वैसे दुल्हन के केवल हाथों में नहीं बल्कि पैरों में भी मेहंदी लगती है। दुल्हन की मेहंदी आम मेहंदी से अलग इसलिए होती हैं क्योंकि इसमें हैवी डिजाइंस होती हैं। हम आपको पहले ही दुल्हन के हाथों की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बता चुके हैं आज हम आपको दुल्हन के पैरों की मेहंदी के बारे में बताएंगे।

मेहंदी लगाना तो हर दुल्हन को अच्छा लगता है मगर मेहंदी में लगवाने में जो टाइम लगता है उससे तो हर दुल्हन घबराती है। दरअसल दुल्हन की मेहंद को लेकर ज्यादातर लोगों में यह भ्रम है कि मेहंदी महीन और भरी हुई होनी चाहिए। हालाकि अब जो लेटेस्ट डिजाइंस आ रही हैं वह इस भ्रम को तोड़ देती हैं मगर फिर भी आप अगर कम समय में भरी हुई मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आपको जाल वर्क वाली मेहंदी लगवानी चाहिए। वहीं आप चाहें तो लाइट डिजाइन वाली मेहंदी पैरों में सजा सकती हैं। यह दोनों ही डिजाइंस आपके पैरों को खूबसूरत लुक देंगी।

जल वर्क नहीं करवाना है तो आप चौखाने वाली मेहंदी डिजाइन भी चुन चकती हैं यह आपके पैरों को बहुत ही खूबसूरत लुक देगी। आप पैरों में बेल और गोलाकार आकार की डिजाइंस भी लगवा सकती हैं। यह महीन तो नहीं होती मगर, इस तरह की ब्रॉड डिजाइन वाली मेहंदी जल्दी लग भी जाती है और इससे पैर भी भर जाते हैं।

कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो एक नजर उपर दी गई मेहंदी डिाजाइंस पर डालें। मेहंदी की डिजाइंस लेटेस्ट हैं। इन्हें लगाना भी आसान है और यह आपके पैरों को हिना के रंग से पूरा भर भी देंगी।

मेहंदी की कुछ पारंपरिक डिजाइंस भी पेश हैं। अगर आपको अपने पैरों पर घुटनों तक और भरी हुई महीन डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी है तो यह आपके लिए बेस्ट है।

साथ ही अगर आप चेन स्टाइल में पैरों पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आप यह डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।

जिस तरह हाथों के आगे और पीछे की अलग-अलग डिजाइंस का चलन है वैसे ही अब पैरों में भी पंजों के आगे और पीछे अलग-अलग डिजाइंस लगाई जानें का चलन है।

आप उपर दिखाई गई डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं।

The post नवीनतम लेग मेहंदी डिजाइन: मेहंदी के पैरों पर मेहंदी की ये 10 खूबसूरत डिजाईन लगाएं appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/latest-leg-mehndi-designs-apply-these-10-beautiful-mehndi-designs-on-the-feet-of-the-henna/

No comments:

Post a Comment