Wednesday, November 27, 2019

कर्ली हेयरस्टाइल्स करना है पसंद तो इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें आइडिया

कर्ल करने पर बालों को वॉल्यूम मिलता है साथ ही यह देने में भी सेक्सी लगता है। आप भी अपने फेस के अकॉर्डिंग कर्ल्स को यूज करके अपना एक ख़ूबसूरत लुक तैयार कर सकती हैं। इस लुक को तैयार करने में हम आपकी मदद के लिए कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के अलग-अलग टाइप के कर्ल्स लुक को लेकर आए हैं। इससे आइडिया लेकर आप अपना पसंदीदा कर्ली हेयरस्टाइल तैयार कर सकती हैं। तो आइए इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कर्ली हेयरस्टाइल लुक पर डालते हैं एक नजर…

बीचोंबीच से मांग निकालकर बालों को कर्ल करके आलिया के जैसा कैज़ुअल और कंटेम्प्रेरी लुक बनाएं। याद रहे कर्ल्स को मोटा रखें।

अपने बालों को ढीला-ढाला राउंड कर्ल्स करके आप सोनम कपूर की तरह अपने बॉसी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसा लुक पाने के लिए बालों के सिरों को ज़्यादा कर्ल करके ऊपर की ओर कर्ल्स को ढीला रखें। बालों को कई पार्ट्स में डिवाइड कर बालों को कर्ल करें, जिससे आपको सोनम के जैसा लुक मिल सके।

अगर आपके बाल पतले हैं, तो दिशा पटानी के इस हेयर लुक को अपनाकर अपने बालों को घना दिखाएं। वहीं अगर आपने अपने बाल दो शेड्स में कलर कराएं तो तो यह आपके इस हेयरस्टाइल में चार चांद लगा देगा।

यामी गौतम के इस लुक को क्रिएट करने के मांग निकालकर बालों के निचले हिस्से को कर्ल करें।

कैटरीना कैफ़ के इस ढीले-ढाले कर्ली हेयर लुक को पाने के लिए बालों को कई सेक्शन्स में डिवाइट कर कर्ल करें। याद रहे कि कर्ल जितना हल्का और ढीला होगा, आपका लुक उतना अच्छा दिखेगा।

The post कर्ली हेयरस्टाइल्स करना है पसंद तो इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें आइडिया appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/if-you-like-to-do-curly-hairstyles-then-get-an-idea-from-these-bollywood-celebs/

No comments:

Post a Comment