Thursday, November 28, 2019

धन संपत्ति बढ़ाने के लिए पैसे वाले लोगों के घर में अपनाए जाते हैं वास्तु के ये उपाय

आज के समय में छोटी से छोटी जरूरतें भी पैसों के बिना पूरी नहीं हो सकती। हर किसी को अपने जीवन में सुख सुविधा के लिए धन की जरूरत पड़ती है। वैसे तो धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है लेकिन कई बार लाख प्रयासों के बाद भी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पाती। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।

1. कहते हैं कि लक्ष्मी साफ घर में आती है। यदि आप संचित धन और अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो पहले तो घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में अशुद्ध वायु ना रहे। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए चाहें तो थोड़ा कपूर भी हर कमरे में खोलकर रखा जा सकता है। इससे वातावरण में खुशबू के साथ-साथ नेगेटिव एनर्जी भी दूर होगी।

2. लोग अपने घरों के ड्राइंग रूप में बड़ी-बड़ी मूर्तियां लगाते हैं। कई लोग भगवान की प्रतिमाओं को भी लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कभी उसकी सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते। इन मूर्तियों पर अकसर धूल पड़ी रहती है। इन्हें साफ रखें। क्योंकि वास्तु में ये बड़ा दोष माना गया है।

3. ज्यादातर घरों में अकसर पानी के नलों में से पानी टपकता रहता है। जबकि वास्तु में इसे भी बड़ा दोष माना गया है। नलों से निकलता पानी आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर कर सकता है। इसलिए कभी भी पानी को बहते नहीं छोड़ना चाहिए।

4. कई घरों में घर के मुख्य द्वार के सीध में ही अन्य कमरों के दरवाजे भी होते हैं। वास्तु अनुसार इनसे पैसों के जुड़ने की बजाय खर्च अधिक होता है और संपत्ति का संचय होने के बजाय उसकी कमी होती जाती है।

5. घर परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहे इसके लिए घर की उत्तरी दीवार पर कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं। इससे धन में वृद्धि होगी।

6. आप चाहें तो क्रासुला का पौधा भी लगा सकते हैं। इसे धन संचय करने का सबसे बड़ा साधन माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से अर्जित संपत्ति का बुरे कार्यों में ह्रास नहीं होता और उसमें वृद्धि होती रहती है।

The post धन संपत्ति बढ़ाने के लिए पैसे वाले लोगों के घर में अपनाए जाते हैं वास्तु के ये उपाय appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-measures-of-vastu-are-adopted-in-the-house-of-people-with-money-to-increase-wealth/

No comments:

Post a Comment