इनकी अच्छे तरह देखभाल करना बहुत मुश्किल काम होता है क्यूंकि नाख़ून बहुत कोमल होते है और हाथो का ज्यादा इस्तेमाल करने से ये टूट जाते है| इतनी मेहनत से नाखून बढ़ाते है लेकिन एक मिनट में हमारी मेहनत बेकार हो जाती है जब हमारे लम्बे नाखून टूट जाते है| टूटे हुए नाखून बिलकुल अच्छे नहीं लगते| ये हमारे हाथो की खूबसूरती को बढ़ाने की बजाय हाथो की खूबसूरती को कम कर देते है| नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी देखभाल भी जरुरी है| आइये हम आपको बताते है नाखूनों को स्वस्थ व मजबूत रखने के कुछ उपाय –
1 नेल पॉलिश अधिक देर तक न रखें –
अगर आप नाखूनों की देखभाल अच्छे से करना चाहती है तो आप अपने नाखूनों में लगी नेल पॉलिश को ज्यादा देर तक न लगी रहने दे| ये आपके नाखूनों को नुकसान पंहुचा सकती है| नेल पोलिश में भी केमिकल्स होते है| केमिकल्स ज्यादा देर शरीर के किसी भी अंग में रहें तो नुकसान पंहुचा सकते है| नेल पॉलिश को 2-3 दिन में रिमोवेर से हटा देना चाहिए|
2 नाखूनों की मालिश करें –
नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी मालिश अत्यंत आवश्यक है| मालिश करने से आपके नाख़ून स्वस्थ और मजबूत रहेंगे| जैतून के तेल में नीबू के रस की 2-3 बूंदे मिलाये और इससे अपने नाखूनों की मालिश सप्ताह में 2-3 बार करें| इससे आपके नाख़ून मजबूत रहेंगे| आप नारियल से तेल से भी मालिश कर सकती है|
3 नीबू का करें प्रयोग –
नीबू का इस्तेमाल भी नाखूनों के लिए बहुत लाभदायक होता है| नीबू हमारे नाखूनों को मजबूत बनाता है| नीबू के रस को निचोड़कर आप पी लें और इसके बचे हुए छिलके से आप अपने नाखूनों की मालिश कर लें| नीबू का इस्तेमाल आप इस प्रकार भी कर सकती है जो नाख़ून के लिए अत्यंत फायदेमंद है- गर्म पानी में आधा नीबू का रस निचोड़ लें, फिर उस पानी में अपने नाखूनों को 20 मिनट भिगोकर रखें| उसके बाद नाखूनों को रुई और पानी से साफ़ कर ले| ये प्रयोग आपके नाखूनो को सुन्दर व चमकीला बना देगा|
4 कैल्शियम व् प्रोटीन युक्त भोजन करें –
नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम व प्रोटीन युक्त भोजन करना आवश्य है| नाखूनों का आधार ही कैल्शियम होता है| अगर आपके शरीर में कैल्सियम की कमी होगी तो आपके नाखून कमजोर रहेंगे और वह जल्दी जल्दी टूटेंगे| अपने भोजन में कैल्सियम अवश्य शामिल करें|
The post अपने नाखूनों की खूबसूरती के लिए अपनए ये बहतरीन टिप्स. appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/follow-these-amazing-tips-for-the-beauty-of-your-nails/
No comments:
Post a Comment