देश में आज यानी 24 अगस्त को कृष्णा जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है। कई जगह भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं और हवन का आयोजन हो रहा है। जन्माष्टमी के चलते देश के कई जगहों पर दाही हांडी का भी आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व मनाना शुरू हो चुका है। इस्कॉन मंदिर में कल सुबह 4 बजे से 24 अगस्त की देर रात कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव चली थी । वहीं, कृष्णनगरी मथुरा और वृंदावन में महीने भर पहले से ही इसकी तैयारियां चल रही हैं। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, प्रेम मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पूरी तरह से सज चुके हैं। बांके बिहारी मंदिर में भी आज ही दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
बांके बिहारी मंदिर के पुजारी अशोक गोस्वामी का कहना हा कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात 1:55 मिनट पर मंगल आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरती के बाद रात 2 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे। फिर सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन सहित पूरे देश में किस तरह से मनाया जा रहा है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-
देश के कई हिस्सों में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में सुबह ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न शुरू हो चुका है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अमरावती में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे कान्हा और राधा के रूप में नजर आए।
वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित इस्कॉन मंदिर में काफी भव्यता के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। यहां कान्हा-राधा की ड्रेस को 3 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस ड्रेस को कांचीपुरम सिल्क में बनवाया गया है। कान्हा-राधा की ये ड्रेस 20 साल से एक मुस्लिम परिवार बना रहा है। यहां 2 दिन तक चलने वाले जन्मोत्सव में 12 आरतियां होंगी। राधा-कृष्णा का पंचामृत के साथ सुगंधित तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 108 नदियों का जल और 108 तरह की औषधी से तैयार जल, 15 तरह के फलों का रस, 35 तरह के फूलों की पत्तियो से अभिषेक कियाजा जाएगा।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल के राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान वह नंदकिशोर के वेष में सजे बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आए। इस पावन पर्व वे काफी खुश दिखाई दिए।
इस बार मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में 23 से 25 अगस्त तक श्रीकृष्णोत्सव-2019 का आयोजन किया जाएगा। जिसका औपचारिक उद्घाटन 24 अगस्त के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 23 अगस्त से श्रीकृष्णोत्सव में भजन गायक अनूम जलोटा और महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज सहित 1200 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस उत्सव में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी शामिल होंगी।
The post देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है जन्माष्टमी, मथुरा-वृंदावन में ऐसी हैं तैयारियां appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/janmashtami-is-being-celebrated-with-pomp-across-the-country-preparations-are-like-this-in-mathura-vrindavan/
No comments:
Post a Comment