कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि जन्माष्टमी पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। भगवान श्री कृष्ण के जीवन आदर्शों से हमें ज्ञान, कर्म, प्रेम, भक्ति और सद्भावना की प्रेरणा मिलती है। जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन हमें फल की चिंता किए बिना खुद को राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
सही कार्यों से अच्छे परिणाम निश्चित रूप से आते हैं। आइए, हम भगवान श्री कृष्ण के प्रेम और मानवीय करुणा के संदेश को जीवन दर्शन बनाएँ।भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवदगीता में कर्म का संदेश देकर मानवता को आह्वान किया था कि जब भी अधर्म और अन्याय का अंधकार गहराने लगे, तब न्याय के प्रकाश-पुंज हेतु संघर्ष करना हमारा कर्तव्य है। विषम परिस्थितियाँ परीक्षा लेने के लिए आती हैं, और अंततः सत्य का महाभारत वही जीतता है जो हर स्थिति में अपने आदर्शों के साथ खड़ा रहता है। आइए, जन्माष्टमी का यह पावन-पर्व कर्म की आराधना व मानवता की सेवा को समर्पित करें।
The post सोनिया ने जन्माष्टमी की बधाई दी, कहा- सत्य का महाभारत हम जीतेंगे appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/sonia-congratulated-janmashtami-said-we-will-win-the-mahabharata-of-truth/
No comments:
Post a Comment