Friday, August 23, 2019

श्रीकृष्ण ने बताई हैं ये चीज़ें, इन्हें घर में रखने से व्यक्ति बनता है धनवान

ये वाक्या उस समय का है जब पांडव 12 वर्ष का वनवास और 1 साल का अज्ञातवास समाप्त कर हस्तिनापुर लौटे थे। श्री कृष्ण युधिष्ठिर से भेंट करने के लिए आए तो उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रश्न किया, ‘घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहे इसके लिए क्या करना चाहिए?’

श्रीकृष्ण ने कहा,’कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमेशा अपने घर में रखना चाहिए। इन्हें घर में रखने से व्यक्ति धनवान बनता है।’

आप भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर लाएं ये सामान

घी
प्रतिदिन घर के मंदिर में गाय के घी का दीप अर्पित करना चाहिए। गाय के दूध से बना घी ही देवी- देवताओं को अर्पण किया जाना चाहिए और घर में भी रखें। इससे सभी देवी-देवता अपनी कृपा बरसाते हैं।

पानी
कम कमाई में भी पैसा जोड़ना चाहते हैं तो अपने वॉश रूम में हमेशा एक बाल्टी पानी कीभर कर रखें। घर में मेहमान आने पर सबसे पहले उन्हें पानी दें, ऐसा करने से अशुभ ग्रह भी शुभ होते हैं। घर का कोई भी नल अथवा पानी का साधन खराब नहीं होना चाहिए।

शहद
वास्तुनुसार घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह शहद की पॉजिटिव एनर्जी से मिल कर समाप्त हो जाती है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को फ़ायदा होता है इसलिए बहुत से घरों में इसे आवश्यक रूप से रखा जाता है। शहद को किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी।

चंदन
ज्योतिषाचार्य मानते हैं की सप्ताह वार के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों को अपने अनुकुल बनाया जा सकता है और उन से श्रेष्ठ एवं शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। चंदन तिलक को धारण करने का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बांसुरी
जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। सामान्यत: घर में बांस की बांसुरी रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

The post श्रीकृष्ण ने बताई हैं ये चीज़ें, इन्हें घर में रखने से व्यक्ति बनता है धनवान appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/shri-krishna-has-told-these-things-keeping-them-in-the-house-makes-a-person-rich/

No comments:

Post a Comment