Tuesday, September 3, 2019

प्रियंका गांधी को मिल सकती है यूपी की कमान, जल्द होगा फैसला

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  को जल्‍द ही प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है. प्रियंका गांधी को उत्‍तर प्रदेश  का कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा जल्‍द ही की जा सकती है.

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  को जल्‍द ही प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है. प्रियंका गांधी को उत्‍तर प्रदेश  का कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा जल्‍द ही की जा सकती है. बताया जा रहा है कि प्रदेश स्‍तरीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद रणनीति तय की जाएगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी. वहीं, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधियाको दी गई थी.

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियां भंग कर दी गई थीं. इसके बाद से ही पार्टी में बदलाव की कवायद चल रही थी. लगभग तीन महीने के बाद अब इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को छोटा रखा जाएगा और पहले के मुकाबले काफी कम सदस्य होंगे.

इसके अलावा पार्टी जल्द ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी करेगी. पार्टी की इस कयावद को 2022 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में कई बार कहा था कि हमें आने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने की जरूरत है. उत्तर प्रदेश में उनकी सक्रियता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में होने वाले संभावित बदलाव को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

The post प्रियंका गांधी को मिल सकती है यूपी की कमान, जल्द होगा फैसला appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/priyanka-gandhi-may-get-the-command-of-up-will-soon-decide/

No comments:

Post a Comment