Friday, September 20, 2019

तिहाड़ में चिदंबरम की हालत पस्त, बीमारी के कारण वजन भी घटा

आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की सेहत ठीक नहीं है. चिदंबरम को कई तरह की बीमारियां होने के कारण उनका वजन तेजी से घट रहा है. चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से चिदंबरम को समय-समय पर मेडिकल सर्विस और सप्लीमेंट्री डाइट देने की मांग की है. तिहाड़ से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद चिदंबरम की पीठ और पेट में काफी दर्द रहने लगा है, जिसके कारण वह न तो बैठ पा रहे हैं और न ही लेट पाते हैं.

गौरतलब है कि कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि तीन अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. अब उनकी जमानत याचिका पर 23 सितंबर को दिल्ली की हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

चिदंबरम की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को ही खत्म हो रही थी। सिब्बल ने चिदंबरम के लिए एम्स में नियमित तौर पर मेडिकल जांच और उनके लिए तिहाड़ में पर्याप्त पूरक आहार की व्यवस्था भी मुहैया कराने की अपील की।

उन्होंने कहा, 73 वर्षीय मेरे मुवक्किल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और पांच सितंबर से उन्हें हिरासत में भेजे जाने के बाद से उनका वजन भी काफी कम हो गया है। इस पर सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जेल नियमावली के मुताबिक आरोपी की जांच व इलाज का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में 21 अगस्त की रात गिरफ्तार किया था।

सोने के लिए तकिया भी नहीं

वहीं चिदंबरम की ओर से एक और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जेल में चिदंबरम के सेल के बाहर एक कुर्सी थी लेकिन उसे अब हटा दिया गया है। इस कारण उन्हें बेड पर ही बैठना पड़ता है। उन्हें सोने के लिए तकिया भी नहीं दिया गया है। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।

क्या है आईएनएक्स मीडिया केस

सीबीआई ने 2007 में आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ के विदेशी निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति देने में अनियमितता का केस दर्ज किया था। उस समय चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

सोने के लिए तकिया भी नहीं क्या है आईएनएक्स मीडिया केस

The post तिहाड़ में चिदंबरम की हालत पस्त, बीमारी के कारण वजन भी घटा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/chidambarams-condition-in-tihar-battered-weight-also-due-to-illness-2/

No comments:

Post a Comment