Wednesday, September 18, 2019

थाईलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर

दक्षिण एशियाई राष्ट्रों में भारी बारिश व उसके बाद बाढ़ के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं. लाखों लोग बाढ़ के कारण राहत शिविरों में रहने को विवश हुए हैं.

इसी कड़ी में थाईलैंड में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है. अब तक बाढ़ की वजह से कम से कम 33 लोगों की मृत्यु हो गई है. देश का उत्तरी भाग बीते दो हफ्ते से बाढ़ में डूबा हुआ है.

अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं व उन्हें राहत शिविरों तक पहुंचाया गया है.

आपदा निरोधक और शमन विभाग ने एक बयान में बताया कि यहां दो उष्णकटिबंधीय तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे 28 प्रांतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वोत्तर क्षेत्र इसान है, जहां से 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

बाढ़ से 4 हजार घर हुए क्षतिग्रस्त

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र उबोन रचथानी प्रांत है, जहां लगभग पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है व यहां जलस्तर कई जगहों पर पांच मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, यह देश के निचले इलाकों में आने वाला प्रदेश है. इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं व सबसे ज्यादा लोगों को भी यहीं से निकाला गया है.

बाढ़ से हुई आर्थिक क्षति का आंकड़ा हालांकि अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन बाढ़ की वजह से 4,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए व 325,000 हेक्टेयर से क्षेत्र में लगी फसलों को हानि पहुंची है.

The post थाईलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/flood-havoc-after-heavy-rains-in-thailand/

No comments:

Post a Comment