Tuesday, September 3, 2019

उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील छलकी, सभी गेट खोले

उदयपुर राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील सोमवार को छलक गई।

उदयपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से 13 फुट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील लबालब हो गयी। सोमवार को सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियो ने ओवरफ्लो छोर पर पहुंचकर झील का निरीक्षण किया तथा इसके बाद उसके सभी गेट खोलने के निर्देश दिये।

झील के छलकने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने खुशी व्यक्त की है। इस मौके कटारिया ने झील पर पहुंचकर उसका निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि फतहसागर झील वर्ष 1973 से अब तक फतहसागर 10 बार सितम्बर एवं 13 बार अगस्त तथा दो बार अक्टूबर माह में छलकी है। फतेह सागर झील का निर्माण वर्ष 1888 में मेवाड के तत्कालीन महाराणा फतेह सिंह ने करवाया था।

The post उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील छलकी, सभी गेट खोले appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/udaipurs-historic-fatehsagar-lake-spilled-all-gates-opened/

No comments:

Post a Comment