Saturday, November 2, 2019

शकरकंद के अद्भुत फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

हमारी सेहत के लिए शकरकंद बेहद गुणकारी होता हैं,अगर हम इसका यूज करेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। इसे उबाल कर चाट बना सकते है। ये स्वाद के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देती है।

इसमें काफी मात्रा में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडैंट, विटामिन और लवण तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं शकरकंद के सेहत लाभ के बारे में..

-अगर बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों के निशान हो गए हैं, तो ऐसे में शकरकंद का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती।

-भागदौड़ भरी इस जिदंगी में लोगों को तनाव बना रहता है जो बढ़कर डिप्रैशन की वजह बन जाता है। शकरकंद खाने से शरीर में स्ट्रैस हार्मोन लेवल कम होते हैं और तनाव भी घटता है।

-शकरकंद का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को शकरकंद का सेवन करना चाहिए।

-शकरकंद का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है जो हैल्दी हार्ट के लिए बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही शकरकंद के सेवन से ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।

-आजकल कम उम्र के लोगों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। ऐसे में उन्हें शकरकंद खाना चाहिए जो आंखों की रोशनी तेज करने में लाभकारी होती है।

The post शकरकंद के अद्भुत फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/you-will-be-stunned-by-the-amazing-benefits-of-sweet-potato/

No comments:

Post a Comment