अक्सर लोग किसी चीज को एक बार पढ़ते या सुनते है तो उसे भूलते नहीं। ऐसा उनकी मेमोरी पावर तेज होने की वजह से होता है लेकिन आज भी कई लोग ऐसे है जो अपनी मेमोरी पावर कम होने के कारण दुखी हैं। इसका मुख्य रूप से एक ही कारण हैं कि वे एक ही बार में कई चीजों को सोचते हैं। ऐसा करने से वो प्रॉब्ल्म का हल निकालने की बजाएं उसमें और उलझ जाते हैं। जिसके कारण उनकी मेमोरी वीक होने लग पड़ती हैं।
तो चलिए आज हम आपको ऐसे 4 तरीके बताएंगे जिसे फॉलो कर आप अपनी मेमोरी बढ़ाने के साथ फ्रेश और टेंशन फ्री महसूस करेंगे…
ज्यादा सोचने से बचें
काम का ज्यादा प्रेशर होने के कारण कई लोग एक ही बार में सारे काम खत्म करने की करते है। लेकिन ऐसा करने से वो एक भी चीज पर अच्छे से ध्यान नहीं लगा पाते और निराश हो जाते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोई भी काम शांत मन और धैर्य के साथ एक- एक करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आप कुछ भूलेंगे भी नहीं और सारे काम बिना किसी परेशानी के जल्दी होेंगे।
लिखने की डालें आदत
अगर आप चीजों को जल्दी याद नहीं कर पाते तो अपने पास एक डायरी रखें। जो आपको जरूरी लगता है उसे लिखने की कोशिश करें। लिखी हुई चीजों को बार-बार पढ़े ताकि वो अच्छे से याद हो जाएं। ऐसा करने से आपको चीजें जल्दी याद हो जाएगी और आप भूलेंगे नहीं।
योगा भी है जरूरी
दिमाग में ज्यादा चीजें घूमने की वजह से टेंशन होने लगती है। जिसके कारण चीजें भूलने लगती है। ऐसे में योगा या ध्यान करना बेस्ट ऑप्शन है। यह स्ट्रेस को कम करने के साथ मेमोरी पावर बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए 20-30 मिनट के लिए योगा जरूर करें।
नींद भी लें पूरी
थकान को कम करने के लिए पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने की वजह से आप थका हुआ महसूस तो करेंगे ही साथ में चीजों को अच्छे से याद भी नहीं रख पाएंगे। ऐसे में 7- घंटों की नींद लें। इससे आप फ्रेश फील तो करेंगे ही साथ में आपकी याद्दाश्त भी बढ़ेगी।
इस तरह बिना हड़बड़ी किए शांत मन से एक-एक करके सारे काम करने चाहिए। ऐसा करने से आपके आप कुछ भूलेंगे भी नहीं और सारे काम सही से भी होंगे।
The post दिमाग को रखना है टेंशन फ्री तो याद रखें ये 4 टिप्स appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/if-you-want-to-keep-your-mind-tension-free-then-remember-these-4-tips-youyo%cd%9eo-translations-of-you-pronounfrequency-%e0%a4%86%e0%a4%aa-you-self-oneself-himself-herself-%e0%a4%a4%e0%a5%81/
No comments:
Post a Comment