Saturday, December 28, 2019

ऑस्ट्रेलिया की विविधताओं को दर्शाती हैं ये जगहें, देती हैं घूमने का मजा

अगर आप भारत से बाहर घूमने का मन बना रहे हैं और यूरोप के साथ दक्षिण एशिया के देश भी नही जाना चाहते है तो आप के पास विकल्प है ऑस्ट्रेलिया का।आज कल फ्लाइट्स बहुत कम किराये में ऑस्ट्रेलिया का टिकट बुक कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया बहुत ही विविधताओं से भरा हुआ देश है। एक और यहां रेगिस्तान हैं तो दूसरी और यहां विश्व के सर्वश्रेष्ठ बीच हैं। कुआला और कंगारू जैसे जीवों को यहां ही देखा जा सकता है।आइये जानते हैं ऑस्टेलिया में कहाँ कहाँ घूमा जा सकता है।

एडिलेड

इस शहर को चर्च का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपने सुंदर पार्कों के लिए जाना जाता है।यहां पर हर साल मेड मार्च निकाला जाता है। इस शहर में हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है।

तस्मानिया

यह एक टापू पर बसा हुआ शहर है।इसका आधे से ज्यादा इलाका सरकार द्वारा संरक्षित है इसलिए आपको यहां प्राकर्तिक सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां के झरने पहाड़ बीच बहुत ही ज्यादा आकर्षित करते हैं। यहां की राजधानी होबार्ट है जो अपने रेस्टोरेंट के लिए मशहूर है।

पर्थ

पर्थ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है।यह वैसे तो ऑस्ट्रेलिया से अलग थलग है लेकिन यह अपने आप मे एक बहुत लोकप्रिय जगह है। यहां के बीच पर सनबाथ लेने का मजा ही कुछ और है। पर्थ को पश्चिम ऑस्ट्रलिया का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

ब्रिस्बेन

यह आबादी के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। ब्रिस्बेन नदी के किनारे स्थित यह शहर आउटडोर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां हाइकिंग, बाइकिंग की जा सकती है।

ग्रेट बेरियर रीफ

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां पहुंच कर आपको लाइफ टाइम अनुभव होंगे। दुनिया की सबसे बड़ी रीफ यहां है जो लगभग 2300 किलोमीटर की लंबाई में फैली हुई है। साथ ही यहां 900 छोटे छोटे द्वीप भी हैं वहाँ भी स्टीमर की सहायता से घूमा जा सकता है। हर साल यहां लगभग 20 लाख पर्यटक घूमने आते हैं। यहां डॉल्फिन्स को भी नजदीक से देखा जा सकता है।

The post ऑस्ट्रेलिया की विविधताओं को दर्शाती हैं ये जगहें, देती हैं घूमने का मजा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-places-reflect-the-diversity-of-australia-it-gives-fun-to-roam/

No comments:

Post a Comment