Sunday, December 29, 2019

झारखण्ड में कांग्रेस ने आलमगीर आलम को बनाया कैबिनेट मंत्री?

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो ) नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के अलावा तीन और मंत्रियों को शपथ दिलाया गया। जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का नाम भी शामिल है।

बता दें की इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन ने आलमगीर आलम को झारखंड की पाकुड़ सीट से उम्मीदवार बनाया था। आलमगीर आलम ने चुनाव में 128218 वोट हासिल किए। इसके अलावा 2005, 2014 के बाद 2019 में पाकुड़ की जनता ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। 2006 में वे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। 2014 और 2019 में उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

रांची में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता इसके गवाह बने।

The post झारखण्ड में कांग्रेस ने आलमगीर आलम को बनाया कैबिनेट मंत्री? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/congress-made-alamgir-alam-a-cabinet-minister-in-jharkhand/

No comments:

Post a Comment