Saturday, December 28, 2019

खूबसूरत जगहों से भरा है लंदन, घूमने के लिए शानदार शहर

लंदन गेट ब्रिटेन की राजधानी तो है ही यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और बेहतरीन शहरों में भी शुमार होता है। दुनिया के हर कोने का इंसान अपनी जिंदगी में एक बार इस शहर को देखना चाहता है। थेम्स नदी के किनारे स्थित इस शहर में घूमने के लिए एक हफ्ता भी कम पड़ जायेगा इसलिए आप जब भी यहां जाने का प्लान करें खास खास जगहों की लिस्ट बना लें।आइये जानते हैं लंदन की प्रमुख जगहों के बारे में।

लंदन ऑय

सन 2000 में सस्त्राब्दि की स्मृति में बनाया गया यह झूला दुनिया का सबसे बड़ा झूला है।झूले के अंदर लगे कांच के कैप्सूल में आप बैठकर थेम्स नदी से लगभग 400 फ़ीट की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं और आस पास का नजारा देख सकते हैं। पूरी राइड कम्प्लीट होने में आधे घण्टे का समय लगता है जिसके लिए आपको लाइन में लगकर टिकट लेना होगा।

वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो टूर

अगर आप हैरी पॉटर सीरीज के फैन हैं तो यह जगह आपके लिए हैं।यहां आप उन सेट्स को देख सकते हैं जो हैरी पॉटर के बनने में काम आए। यहां पर फिल्मों से जुड़ी कई जानकारियां मिलती हैं।

मैडम तुसाद

यहां विश्व की प्रमुख हस्तियों के मोम के हूबहू पुतले प्रदर्शित किए गए हैं जिनमे भारत के अमिताभ बच्चन सचिन तेंदुलकर और ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं।

वेस्टमिंस्टर ऐबी

ईसाई धर्म से संबंधित इस जगह का इतिहास काफी पुराना रहा है।यहां कई प्रमुख लोगो को दफनाया गया है तो कई शासकों की ताजपोशी भी यहीं हुई है। आजकल यहाँ शाही शादियां भी होने लगी हैं।

बिग बेन

बिग बेन के बिना लंदन अधूरा है। यह टावर 97 मीटर लंबा है। यह दुनिया की प्रमुख जगहों में भी शुमार है।

The post खूबसूरत जगहों से भरा है लंदन, घूमने के लिए शानदार शहर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/london-is-full-of-beautiful-places-a-fantastic-city-to-visit/

No comments:

Post a Comment