Saturday, December 7, 2019

ये 7 भारतीय शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में हुए शामिल

भारत अपने सांस्कृतिक संसाधनों, अनुभवों की विविधता और टूरिज्म” के कारण एशिया के सबसे मजबूत उभरते हुए देशों में से एक बन गया है। वो इसलिए कि बीते कुछ सालों में भारत ने टूरिज्म में काफी नाम कमाया है। भारत जिस तेजी के साथ टूरिज्म में बढ़ा है उस तेजी से विश्व के कई देश भी इससे पीछे हो गए है। हाल में ही ब्रिटेन स्थित वैश्विक मार्केट अनुसंधान कंपनी यूरोमोनिटर इंटरनेशनल ने कई राज्यों और शहरों की एक रिपोर्ट बनाई है जिसमे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित सात भारतीय शहरों ने इस साल शीर्ष 100 सिटी टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस की रैंकिंग में जगह बनाई है। भारत के जिस शहर ने इस लिस्ट में अपना स्थान बनाया है उसका विवरण कुछ इस तरह है-

दिल्ली-

रिपोर्ट में कहा गया है, शहर के मामले में दिल्ली सबसे पहल है। दिल्ली मौजूदा समय में 11 वें प्लेस पर है और साल के अंत तक अपनी रैंकिंग में सुधर कर सकता है, तो वह 7 वें या 8 वें नंबर पर आ सकता है। आगे कहां गया है कि दिल्ली टूरिस्ट प्लेस के फील्ड में काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां की बुनियादी सुविधाएं बाकि शहरों के बेहतर है। एक विश्व स्तरीय हवाई हड्डा और यहां ली लक्ज़री सुविधाएं सैलानीयों को बहुत भा रही है।

मुंबई-

भारत की आर्थिक राजधानी कहें जाने वाली शहर मुंबई भी इस सूची में पीछे नहीं है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ने भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिटी प्लेस की सूची में भी जगह बनाई है। वर्तमान में यह 14 वें स्थान पर है और 2019 के अंत तक एक अंक उपर जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहां गया है कि साल के अंत तक मुंबई ने तकरीबन 12 मिलियन लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर सकता है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी सात शहरों ने वर्ष के दौरान अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

आगरा-

आगरा शहर इस सूची में 26 वां स्थान पर है। शहर ने 2018 में 8 मिलियन पर्यटकों का मेहमान नवाजी किया था, और 2019 से अपने स्थान में सुधर किया है। यहां की ताजमहल पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा है। वही इसी शहर का रेड फोर्ट किला दुसरे स्थान का बरक़रार है। आगरा का ताजमहल देखने के लिए हर साल लगभग करोड़ों विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। यहां की मेहमान नवाजी सैलानियों का खूब भाता है।

जयपुर-

यूरोमोनिटर इंटरनेशनल की रिपोर्ट में पिंक सिटी के नाम से महसूर जयपुर को 2019 में दुनिया के सबसे लोकप्रिय शहरों के स्थान में 34 स्थान पर होने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट जयपुर की मेहमान नवाजी और यहां के संस्कृतिक त्योहारों को बखूबी चर्चा हुई है। हाल में ही जयपुर को विश्व धरोहर के सूची में शामिल किया गया है।

चेन्नई-

जयपुर के बाद इस सूची में अगला भारतीय शहर चेन्नई है। यूरोमोनिटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में पर्यटकों का विकास दर लगभग 25% था।” तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई वर्तमान में 36 वें स्थान पर है और इसे और उपर आने की आकांशा है। इसी तरह बेंगलुरु ने शीर्ष 100 सिटी डेस्टिनेशन रैंकिंग में पहली बार 100 स्थान पर स्थान बनाया है।

देश-

इस रिपोर्ट में देश का भी जिक्र किया गया है। रैंकिंग के मामले में हांगकांग 1 स्थान पर बरकरार है। हालांकि यहां पर पीछे कई सालों से अशांति का माहौल रहा है और मौजूदा समय में भी लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी पहली सूची पर कायम है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस के लिए अन्य देशों के भी नाम उल्लेख किए गए है जिसमें बैंकॉक, लंदन, मकाऊ और सिंगापुर शामिल हैं। न्यूयॉर्क शहर सूची में सबसे लोकप्रिय सिटी बना हुआ है। हालांकि यह 8 वें नंबर से निचे भी गिर सकता है। 2019 विश्व रैंकिंग का अनुमान हालांकि कुछ मायने में नहीं किया गया है और संस्था का कहना है कि यह रैंकिंग कभी भी बदल सकती है। यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल यह जानकारी 400 से अधिक शहरों को मिलकर करती है।

The post ये 7 भारतीय शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में हुए शामिल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-7-indian-cities-included-in-the-worlds-most-popular-tourist-place/

No comments:

Post a Comment