Tuesday, December 24, 2019

झारखंड यात्रा: हसीन वादियों के बीच घूमने आए झारखंड की ये शानदार जगह, जीवन भर नहीं भूल पाएंगे

झारखंड में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह राज्य मुख्यत: जंगलों से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत परिवेश में प्रकृति की गोद में रहने का आनंद महसूस करते हैं। तो क्यों ना दिसंबर की छुट्टियां झारखंड में बिताई जाए!

आइए, जानते हैं खूबसूरत पर्यटन स्थलों वाली एक शानदार जगह के बारे में:

झारंखंड की राजधानी रांची के पास ही एक ऐसी जगह है, जहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच हसीन वादियों का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की तरह झारखंड भले ही प्रसिद्ध न हो, लेकिन यह किसी से कम भी नहीं है।

हम बात कर रहे हैं नेतरहाट की। रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट स्कूल को लेकर यह प्रसिद्ध रहा है, जबकि अन्य राज्यों में रहने वाले कम लोग ही जानते होंगे कि यहां की वादियां काफी खूबसूरत है। जंगल, पहाड़ और झरने नेतरहाट की खूबसूरती बढ़ाते हैं। आइए, जानते हैं यहां क्या कुछ है देखने लायक:

घाघरी झरना
नेतरहाट से चार किमी दूर यह जगह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां का घाघरी झरना प्रसिद्ध रहा है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है।

यहां से देखें उगते सूरज का नजारा
नेतरहाआ के घने जंगलों के बीच सूर्योदय देखना पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव रहता है। अगर आप नेतरहाट जाएं तो उगते सूर्य का आकर्षक नजारा देखना न भूलें। यह नयनाभिराम दृश्य आंखों में हमेशा के लिए घर कर जाते हैं।

मंगोलिया प्वाइंट में ढलते सूरज को देखें
यहां मंगोलिया प्वाइंट से ढलते सूरज को देखना काफी आकर्षक होता है। एक ब्रिटिश लड़की थी मंगोलिया, जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली बांसुरी की धुन बजाने वाले चरवाहे से प्रेम हो गया था। पिता के विरोध के बाद वह यहां से कूद गई थी और उसी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पड़ गया।

कैसे पहुंचें:
नेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के कई प्रमुख स्टेशनों से रांची के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। रांची से नेतरहाट बस या टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई सेवा भी उपलब्ध है।

The post झारखंड यात्रा: हसीन वादियों के बीच घूमने आए झारखंड की ये शानदार जगह, जीवन भर नहीं भूल पाएंगे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/this-magnificent-place-of-jharkhand-which-has-come-to-roam-among-beautiful-plaintiffs/

No comments:

Post a Comment