Sunday, December 8, 2019

पीएम मोदी ने सार्क घोषणापत्र दिवस की सदस्य देशों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सार्क सचिवालय को पत्र लिखकर 35वें सार्क घोषणापत्र दिवस की सदस्य देशों के नागरिकों को बधाई दी। मोदी के खत को इस लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है कि भारत ने खुद को सार्क की बैठकों से अलग रखा हुआ है। उसका कहना है कि सार्क के सदस्य देश पाकिस्तान लगातार आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। सार्क सम्मेलन का आयोजन आमतौर पर हर दो साल में वर्णमाला क्रम से सदस्य देश करते हैं। सम्मेलन की मेजबानी करना वाला देश इसकी अध्यक्षता करता है। पिछला सार्क सम्मेलन 2014 में काठमांडू में हुआ। इसमें पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी। 2016 में सार्क सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था लेकिन उसी साल 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत ने इस सम्मेलन में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी इस्लामाबाद में होने वाले सम्मेलन में शामिल होने से मना कर दिया था। इसके चलते सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था। इसके अन्य सदस्य देश मालदीव और श्रीलंका हैं।

The post पीएम मोदी ने सार्क घोषणापत्र दिवस की सदस्य देशों को दी बधाई appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/pm-modi-congratulates-saarc-declaration-day-member-countries/

No comments:

Post a Comment