Monday, December 9, 2019

मेकअप करने वाले जरूर ध्यान दें इन बातों मिलते हैं आपके मेकअप में सुपर बग्स

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है । कई कई लड़कियां तो ऐसी होती है जो घर से दूध सब्जी भी लेने निकालना हो तो पहले मेकअप करती हैं उसके बाद ही बाहर निकलती है । यहाँ तक की घर में भी मेकअप कर के रहती है । कोई भी लड़की अपने पर्स में पैसे रखे या ना रखे मेकअप जरूर रखती है ।

पर आजा हम आपको जो खबर और जानकारी बताने जा रहे हैं उसको जानकार आप बहुत ही हैरान रह जाएँगे इतना ही नही आप शायद या तो मेकअप करना छोड़ दें या खुद को लेकर थोड़े सजग हो जाएँगे । जब भी आप मेकअप करते हैं तो आप उसको अपलाय करने के लिए कई तरह के सामानों को काम में लेते हैं जैसे पफ , ब्रश , टिशूज और भी कई तरह की चीज़ें ।

इनमे से कुछ ऐसी चीज़ें है जो आपको बीमार बनती है । शोधकर्ताओं के अनुसार नए ब्यूटी ब्लेंडर यानी मेकअप उत्पाद चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पॉन्ज में सबसे ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया पाए गए हैं। 93 फीसदी ब्यूटी ब्लेंडर को साफ नहीं किया जाता जिसकी वजह से इसमें खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। 64 फीसदी ब्लेंडर को मेकअप करते समय कई बार जमीन पर गिरा दिया जाता है। इस स्पॉन्ज का इस्तेमाल चेहरे पर फाउंडेशन लगाने और चेहरे को कॉन्ट्यूर करने के लिए किया जाता है।

या फिर उनको गीला छोड़ दिया जाता है चाहे वह ब्रश हो स्पंज हो दोनों ही बेक्टीरिया के शिकार हो जाते हैं । इतना ही नही आपने शायद ध्यान नही दिया हो आप जब पार्लर जाते हैं तो कई बार वह जो स्पंज क्लीनिग के लिए इस्तेमाल करती है वह बदबूदार और अंकलिन होता है जो की आपको स्किन एलर्जी और बीमारियों का कारण बन जाता है ।

The post मेकअप करने वाले जरूर ध्यान दें इन बातों मिलते हैं आपके मेकअप में सुपर बग्स appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/makeup-make-up-must-note-these-things-get-super-bugs-in-your-makeup/

No comments:

Post a Comment