Sunday, December 8, 2019

सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये शूज, आपको बनाएंगे ट्रेंडी और स्टाइलिश

सर्दियों में आपको अक्सर ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक की चाह होती हैं और ऐसे में कौन-से शूज और सैंडल पहने इसे लेकर थोड़ा उलझन होती है। कई बार आप ऐसे शूज या सैंडल पहन लेते हैं जो आपको कंफर्ट से ज्यादा परेशान करते हैं। दूसरी तरफ कंफर्ट के साथ ही सर्दी से भी आपको बचाव करना होता है। आइए जानते हैं इस सर्दी में कौन से शूज आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देंगे…

स्नीकर्स
सर्दियों के लिए स्नीकर्स सबसे बेहतरी विकल्प है। ये फुटवेयर कंफर्ट होने के साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। स्नीकर्स, शेप, साइज और कीमत और लुक, हर तरह से आपके लिए बेस्ट हैं। ऐसे में इस सर्दी आप स्नीकर्स ट्राई कर सकते हैं।

लोफर्स
आप सर्दियों में लोफर्स ट्राई कर सकते हैं। लोफर्स लुक में शानदार होते हैं और जब ये आपके पैरों पर होते हैं तो आपको ट्रेंडी लुक मिलता है। आपको हील और फ्लैट दोनों तरह के लोफर्स मिल जाएंगे।

बेले फ्लैट्स
बेले फ्लैट्स फुटवेयर को देखकर आपको वनीला आईस्क्रीम की याद आ जाएगी। ये सैंडल हर उम्र की महिलाओं को शानदार और स्टाइलिश लुक देती हैं। इन केजुअल शूज से आप सर्दी से भी बच जाते हैं और लंबे वक्त तक आसानी से पहन भी सकते हैं।

The post सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये शूज, आपको बनाएंगे ट्रेंडी और स्टाइलिश appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-shoes-are-best-for-winter-will-make-you-trendy-and-stylish/

No comments:

Post a Comment