Monday, December 9, 2019

श्याओमी का सामान नकली है या असली, जानिएं पहचानने का तरीका

पॉप्युलर ब्रैंड के साथ कई बार यह दिक्कत होती है कि उनके प्रॉडक्ट्स (Product) की ड्यूप्लिकेसी होने लगती है। ऐसा ही कुछ शाओमी के साथ हो रहा है। शाओमी ने लोगों की अलर्ट करते हुए कहा है कि वे शाओमी 

 पॉप्युलर ब्रैंड के साथ कई बार यह दिक्कत होती है कि उनके प्रॉडक्ट्स की ड्यूप्लिकेसी होने लगती है। ऐसा ही कुछ शाओमी के साथ हो रहा है। शाओमी  ने लोगों की अलर्ट करते हुए कहा है कि वे शाओमी  के अक्सेसरीज और गैजेट खरीदते वक्त सावधान रहें क्योंकि मार्केट में फेक प्रॉडक्ट्स (श्याओमी ) की संख्या काफी बढ़ गई है। कंपनी ने पिछले महीने दिल्ली पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी। अगर आप भी शाओमी को कोई प्रॉडक्ट लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको 6 जरूरी बातों के बारे में बता रहे जिनके जरिए आप असली और नकली शाओमी प्रॉडक्ट की पहचान कर सकते हैं।

इसे भी आ रहा 108MP कैमरे वाला फोन, शाओमी ने जारी किया टीजर

Mi बैंड और स्मार्ट डिवाइस नहीं करेंगे काम

शाओमी के असली फिटनेस प्रॉडक्ट Mi Fit ऐप के जरिए ही काम करते हैं। साथ ही दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी कंपनी द्वारा दिए जाने वाले कंपैटिबल ऐप के माध्यम से ही चलते हैं। नकली डिवाइस के साथ कोई ऐप सपॉर्ट नहीं मिलता।

बैटरी पर Li-Poly निशान को देखें

ऑरिजनल बैटरीज पर Li-Poly का साइन दिखेगा। वहीं, नकली प्रॉडक्ट पर Li-ion लिखा होता है।

शाओमी पावर बैंक लेते वक्त रहें अलर्ट

शाओमी का पावर बैंक खरीदते वक्त सिक्यॉरिटी कोड को जरूर चेक करें। सिक्यॉरिटी कोड को mi.com पर चेक कर असली और नकली प्रॉडक्ट की पहचान की जा सकती है।

शाओमी प्रॉडक्ट की पैकेजिंग पर दें ध्यान

रिटेल बॉक्स की पैकेजिंग और क्वॉलिटी को अच्छे से चेक करें। शाओमी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे किसी भी शाओमी प्रॉडक्ट को लेने से पहले कंपनी की साइट पर जाकर उसकी पैकेजिंग को चेक करें।

mi लोगो में भी हो रहा फर्जीवाड़ा

शाओमी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे कंपनी के लोगो का खास ध्यान दें। नकली प्रॉडक्ट्स पर मौजूद लोगो असली से जरूर अलग होता है। असली लोगो कंपनी की साइट से चेक किया जा सकता है।

यूएसबी केबल और अक्सेसरीज की क्वॉलिटी को करें चेक

नकली यूएसबी केबल और अक्सेसरी दिखने में खराब और कमजोर लगते हैं। वहीं, ऑरिजनल प्रॉडक्ट्स के साथ ऐसा नहीं होता।

The post श्याओमी का सामान नकली है या असली, जानिएं पहचानने का तरीका appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/xiaomi-stuff-is-fake-or-real-know-how-to-identify/

No comments:

Post a Comment