नवरात्रि के त्योहार का इंतजार तो सबको ही होता है। हर कोई मां दुर्गा की आराधना करना चाहता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। कई लोग पहले दिन अपने घर में घट स्थापित करते हैं और जौ भी बोते हैं। अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बहुत से लोग व्रत भी करते हैं। लेकिन आपको मनोकामना को ध्यान में रखकर मंत्रों का जाप करना भी आवश्यक है। इन दिनों किए गए जप का विशेष लाभ मिलता है। देवीभागवत पुराण में कुछ ऐसे मंत्रों का वर्णन है जिनसे आप मां को आसानी से प्रसन्न करके उनसे इच्छानुसार वर प्राप्त कर सकते हैं।
जीवन में प्रसन्नता के लिए
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।
त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।
गुणवान और शक्तिशाली बनने के लिए
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।
सुंदर और सुयोग्य जीवनसाथी के लिए
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
जन्म लेने और मरने के चक्र से बचने के लिए
सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते।
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
स्वास्थ्य और धन के लिए
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
संकट से नुकलने के लिए
शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
The post नवरात्रि के दौरान करें इन मंत्रों का जाप और पाएं मनचाहा वरदान appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/do-chanting-these-mantras-during-navratri-and-get-the-desired-blessing/
No comments:
Post a Comment