भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी जल्द ही अपने एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन को Mi नोट सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा.कंपनी ने अपने इस सीरीज में पिछले कई सालों से कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है. इस सीरीज के तहत कंपनी एम आई नोट 10 को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को अगले साल के शुरुआती महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है.इस स्मार्टफोन को कंपनी के पिछले रेडमी K20 सीरीज की तरह ही अपर मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही साथ इसमें कई नए यूनिक फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से
इस स्मार्टफोन को आउट ऑफ द बॉक्स MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ये एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा.बाद में इसमें एंड्रॉइड 10 का अपडेट देखने को मिल सकता है.
अमोलेड डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन को 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसके डिस्प्ले के रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल दिया जा सकता है. इसके हाई रिजोल्यूशन डिस्प्ले की वजह से यूजर्स हाई डिफिनिशन वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे. साथ ही साथ गेमिंग के दौरान भी बेहतर ग्राफिकल परफॉर्मेंस मिलेगा.
SD 730G चिपसेट प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसके प्रोसेसर में एड्रिनो 618 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर बता करें फोन के कैमरे फीचर्स की तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जो कि सैमसंग HMX सेंसर से लैस होगा. वहीं, फोन में चार और अन्य रियर कैमरे दिए जा सकते हैं. इसमें 12 मेगापिक्सल का ड्यूल पिक्सल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है.
The post श्याओमी एम आई नोट 10 स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित फीचर appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/xiaomi-mi-note-10-smartphone-to-be-launched-in-india-soon-know-possible-features/
No comments:
Post a Comment