स्मार्टफोन लवर्स के लिए साल 2019 की शुरुआत बहुत शानदार रही थी, क्योंकि लगभग हर एक स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई मोबाइल पेश किए थे। साथ ही इन कंपनियों ने यूजर्स की जरूरत और मांग को भी पूरा किया था। इतना ही नहीं बजट शाओमी से लेकर सैमसंग तक ने 10 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने जमकर खरीदा था। इस दौरान यूजर्स को कंपनियों के इन डिवाइसेज में नॉच डिस्प्ले, डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिला था। इससे पहले यह सभी फीचर्स प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलते थे। आज हम आपके लिए इस वर्ष के बेस्ट बजट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको लोगों ने पसंद किया है। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…
रेडमी नोट 8
रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो डॉट नॉच से लैस है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 13 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
रियलमी 5s
रियलमी ने इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड Hz है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस दिया है। कंपनी ने इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी आईसोसेल सेंसर, आठ मेगापिक्सल का वाइंड एंगल लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और दो मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। साथ यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
मोटोरोला वन मैक्रो
मोटोरोला वन मैक्रो ग्राहकों के लिए 9,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1520×720 है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट है। मोटोरोला वन मैक्रो में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि एक मैक्रो लेंस है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M30
सैमसंग ने एम सीरीज के साथ नॉच डिस्प्ले को बाजार में पेश किया। सैमसंग के इस फोन ने बाजार में तहलका मचा दिया था। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, Exynos 7904 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इस फोन में पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट 14,990 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया था। अब इसकी कीमत 9,999 रुपये हो गई है।
टेक्नो केमोन i4- सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला फोन
टेक्नो इंडिया का यह फोन सबसे सस्ता फोन है जिसमें तीन रियर कैमरे हैं। टेक्नो केमोनi4 में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले, 4 जीबी तक रैम, 64 जीबी तक प्रोसेसर, मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जो कि 120 डिग्री वाइड एंगल है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ आपको क्वॉड फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ आपको बोकेह, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे। फोन को 9,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
टेक्नो केमोन 12 Air- सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
टेक्नो केमोन 12 Air भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला फोन है। इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। टेक्नो ने इस फोन में 6.55 इंच की पंचहोल डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 8 मेगापिक्सल से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
वीवो U20- कंपनी का बेस्ट बजट स्मार्टफोन
वीवो U20, यू10 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है। इस फोन के में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
The post वर्ष के अंत 2019: इस साल इन बजट स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में मचाया था धमाल appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/year-end-2019-this-year-these-budget-smartphones-rocked-the-indian-market/
No comments:
Post a Comment