घर में फूल-पौधे लगवाना लगभग सभी को पसंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि पौधे न केवल घर को सुंदरताप्रदान करते हैं साथ ही आपको भी कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखते हैं। अगर आप भी चाहते हैं आपका घर और जीवन दोनों एक साथ हरे-भरे रहें तो पौधे लगाते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखें…

वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं पौधे
वास्तु में दिशाओं का विशेष महत्व है। यदि आप ध्यान दें तो इनके मुताबिक रसोई से लेकर घर का बाथरुम तक सही दिशा में होना चाहिए। ऐसे न होने पर आपका जीवन दुखों से भर सकता है। यही नियम पौधों पर भी लागू होता है।वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा कुबेर का स्थान मानी जाती है। घर की इस दिशा मेंतुलसी, केले का पेड़ और गेंदे काफूल लगाने से जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
दक्षिण दिशा में लाल पुष्प
अगर आपके जीवन में आए दिन कोई मुसीबत बनी रहती है तो घर की दक्षिण दिशा में कोई भी लाल रंग वाले फूलों का पौधा लगाएं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों का मानसिक संतुलन ठीक रहेगा।
पश्चिम दिशा में चमेली
चमेली का पौधा घर में लगाना शुभ रहता है। ये पौधे मन को आनंदित करने वाली खुशबू तो देते ही हैं, पूजा में भी काम आताहैं। चमेली की फूलों की माला गूंथकर रोजाना भगवान को अर्पित करने से आपके ग्रह शांत होते हैं। वास्तु की मानें तो इसकी सुगंध आपके जीवन से सभी तरह के दुख-कष्ट दूर कर देती है।
The post वास्तु के अनुसार जानें कौन-सा पौधा कैसे भरेगा जीवन में रंग? appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/according-to-vastu-which-plant-will-fill-color-in-life/
No comments:
Post a Comment