Sunday, December 8, 2019

कम बजट में छुट्टियां बिताने को ये रही शानदार जगहें, प्लान बनाएं और घूम आएं

क्रिसमस और नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। दिसंबर में लोगों के पास छुट्टियां तो होती है, लेकिन बजट की चिंता में वे घूमने नहीं निकल पाते हैं। इसी सोच में उनकी छुट्टियां निकल जाती हैं और उनके पास केवल अफसोस रह जाता है। चिंता न करें, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां कम बजट में शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।

दार्जिलिंग
सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही रोमांच होता है। दार्जिलिंग पूर्वोत्तर भारत का शानदार हिल स्टेशन है। बजट के लिहाज से दिसंबर से मार्च तक दार्जिलिंग जाने का सबसे अच्छा समय है। यहां सर्दियों में होटलों में कमरे भी सस्ते में मिल जाते हैं और खाने-पीने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं होत है।

तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होते हैं।

मसूरी
पर्यटन के लिहाज से यह उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत और शानदार जगह है। यहां दिसंबर से फरवरी तक जाना सस्ता होता है। ऑफ सीजन होने के चलते यहां कम बजट में ज्यादा आनंद लिया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में सर्दियों में घूमना कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही हैं। हालांकि कभी-कभी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि कश्मीर जाने से पहले मौसम और हालात का पता कर लिया जाए।

The post कम बजट में छुट्टियां बिताने को ये रही शानदार जगहें, प्लान बनाएं और घूम आएं appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-are-great-places-to-spend-holidays-on-a-low-budget-plan-and-visit/

No comments:

Post a Comment