Sunday, December 8, 2019

अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा

साफ और निखरा हुआ चेहरा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन जब ऐसी चीजें चेहरे पर हो जाती हैं तो ये शर्मिंदा तो महसूस कराती ही हैं। ऐसे ही कुछ दाग हमारे नाक पर पाए जाते हैं, जिन्हें हम ब्लैकहेड कहते हैं। ये हमारे नाक पर लगे छोटे पोर्स होते हैं जो गंदगी के कारण काले नज़र आते हैं। लोगों को अक्सर लगता है कि इन कारणों के कारण, ब्लैकहेड्स को ठीक करना शायद असम्भव है। घर पर ही फेस मास्‍क बना कर उससे चेहरे को स्‍क्रब करें, जिससे गंदगी और डेड सेल्‍स निकल जाए लेकिन नीचे कुछ ऐसे घरेलू नूस्के दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन दागों से राहत पा सकते हैं।

नींबू: शरीर के साथ ही नींबू के चेहरे को भी कई फायदे होते हैं। इससे ब्लैकहेड्स दूर करने के​ लिए सबसे पहले नाक पर नींबू का रस लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे वाइटहेड और ब्‍लैकहेड दोनों ही साफ होगें।

संतरे का सूखा छिलका: कहेड्स की सफाई के लिए संतरे के सूखे छिलके का पाउडर बना कर उसमें दूध और शहद मिलाइये। पेस्‍ट को चेहरे पर लगा कर सूखने दीजिये और बाद में स्‍क्रब कर के निकाल लीजिये।

बेकिंग सोडा:ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए बेकिंग सोडा एक कारगर उपाय है। ये चेहरे की सारी गंदगी को साफ कर देता है। साथ ही सूक्ष्म रन्ध्रों में जमी गंदगी भी इसके इस्तेमाल से साफ हो जाती है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिला कर पेस्‍ट बनाएं। अपने गीले चेहरे को इस पेस्‍ट से गोलाई में मसाज करें।

भाप लेना: गरम पानी का भाप लेने से हमारे त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे हम ब्लैकहेड्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस नुस्के को हम हफ्ते में 1 बार अपना सकते हैं।

बेसन: बेसन को दूध और नींबू डाल कर पेस्‍ट बनाइये। इस मास्‍क को चेहरे पर लगाने से ब्‍लैकहेड निकल जाएगा।

The post अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं ब्लैकहेड्स से छुटकारा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/follow-these-home-remedies-and-get-rid-of-blackheads/

No comments:

Post a Comment